राबो पासवान हत्याकांड के फरार दो अपरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

मुफससिल थाना क्षेत्र के सिल्हा महेशपुर निवासी राबो पासवान उर्फ रविश पासवान हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया.
मुंगेर. मुफससिल थाना क्षेत्र के सिल्हा महेशपुर निवासी राबो पासवान उर्फ रविश पासवान हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने घर वालों को चेतावनी दी कि शीघ्र आरोपी को आत्मसमर्पण कराये, नहीं तो न्यायालय के निर्देश पर घर की कुर्की जब्ती की जायेगी. बताया जाता कि इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम पुलिस टीम महेशपुर सिल्हा गांव पहुंची. पुलिस ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 128/2025 के फरार दो अभियुक्त महेशपुर सिल्हा गांव निवासी छवि कुमार सुमन एवं राहुल कुमार के घर पर पहुंचे और न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को चिपकाया. विदित हो कि अपराधियों ने महेशपुर सिल्हा गांव में 22 अपैल 2025 की रात राबो पासवान उर्फ रविश पासवान की गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस मामले में मृतक की पत्नी रीना देवी के बयान पर मुफस्सिल थाना में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. जिसमें छवि सुमन और राहुल फरार चल रहा था. इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपित काफी समय से फरार चल रहा है. न्यायालय के निर्देश पर इश्तेहार चिपका कर दोनों को निर्धारित समयावधि में आत्मसमर्पण करने का निर्देश घर वालों को दिया गया. अगर तय समय सीमा के अंदर आरोपित सरेंडर नहीं करते हैं, तो न्यायालय के आदेश पर उनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




