भारत विकास विकलांग न्यास के डॉ प्रकाश व निर्मल बने दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष

Published at :27 Jan 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
भारत विकास विकलांग न्यास के डॉ प्रकाश व निर्मल बने दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष

भारत विकास विकलांग न्यास एवं दधीचि देहदान समिति मुंगेर इकाई के संयुक्त संयोजन में सोमवार को शहर के शगुन गार्डन में परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मुंगेर. भारत विकास विकलांग न्यास एवं दधीचि देहदान समिति मुंगेर इकाई के संयुक्त संयोजन में सोमवार को शहर के शगुन गार्डन में परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता डॉ प्रकाश कुमार ने की. संयुक्त दीप प्रज्वलन के उपरांत संवेद वंदेमातरम् गायन के साथ हुआ. संगठन के क्षेत्रीय मंत्री निर्मल जैन ने भारत विकास विकलांग न्यास एवं दधीचि देहदान समिति के मूल उद्देश्यों की व्याख्या की. उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद अपने पांच ध्येय वाक्य संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के उद्देश्य को लेकर निरंतर जनकल्याणकारी सेवाओं में अग्रणीय भागीदारी निभा रहा है. मौके पर दोनों समितियों के नये वर्ष 2025-26 के लिये पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा की गयी. भारत विकास विकलांग न्यास के नये अध्यक्ष डॉ प्रकाश कुमार, सचिव अजीत कुमार शर्मा तथा दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष निर्मल जैन एवं सचिव विशाल कुमार बनाये गये. मौके पर एमएलसी लाल मोहन गुप्ता, मेयर कुमकुम देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव, प्रदेश सचिव आनंद प्रधान, डॉ सुधीर कुमार, डॉ श्रवण ठाकुर, प्रो. अंजु भारद्वाज, आरती वर्मा, रतन घोष सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन