18 घंटे लेट जमालपुर पहुंची 03414 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन स्पेशल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Aug 2024 10:13 PM
जमालपुर. 03414 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से करीब 18 घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची.
प्रतिनिधि, जमालपुर. 03414 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से करीब 18 घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य ट्रेनों का लेट परिचालन बना रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03414 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन समर स्पेशल ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 3:08 बजे था, परंतु ट्रेन करीब 21:00 बजे रात्रि जमालपुर पहुंची. इस कारण इस ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्री परेशान रहे. इसके अतिरिक्त 05551 डाउन रक्सौल-देवघर मेला स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय अपराह्न 13:08 बजे के बजाय लगभग 4 घंटे 20 मिनट विलंब से चलकर संध्या 17:28 बजे जमालपुर पहुंची. इससे पहले 05598 डाउन आसनसोल-जयनगर स्पेशल एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 18:35 बजे था, परंतु ट्रेन 22:30 बजे जमालपुर आई. वहीं 22406 डाउन आनंद विहार- भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 9:20 बजे के बजाय पूर्वाह्न 11:00 बजे जमालपुर पहुंची.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










