ePaper

पराक्रम दिवस के रूप में मना गैर समझौतावादी विचारधारा के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Updated at : 23 Jan 2026 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
पराक्रम दिवस के रूप में मना गैर समझौतावादी विचारधारा के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

विद्यार्थियों को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से सीख लेकर राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर/ तारापुर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एवं गैर समझौतावादी विचारधारा के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को खड़गपुर एवं तारापुर में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर शिक्षाविदों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया और उनके विचार को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया. हवेली खड़गपुर : गैर समझौता वादी धारा के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130वीं जयंती नवोदय विद्यालय रमनकाबाद एवं शामपुर स्थित सामुदायिक भवन में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई. विद्यालय के सदस्यों ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर प्राचार्य अरूण कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के महत्वपूर्ण अवदान का स्मरण किया तथा विद्यार्थियों को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से सीख लेकर राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी. मौके पर संजय कुमार, एसके नीरज, केसी कुमार, सुजीत कुमार, राजीव रंजन, राखी कुमारी, सुशील कुमार सहित अन्य मौजूद थे. इधर शामपुर स्थित सामुदायिक भवन में शेखर कुमार की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई. सरस्वती पूजा कमेटी शामपुर, एआईडीएसओ, एआईकेकेएमएस, एआईडीईओ के कार्यकर्ताओं ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया. मुख्य वक्ता ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र मंडल ने उनके त्याग और बलिदान पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि नेताजी जिस आजादी के लिए संघर्ष किया वह आज भी अधूरी है. भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि समाज में महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा, कुपोषण, भुखमरी बढ़ रही है. देश की 75% संपत्ति 20 परिवारों के पास है. गरीब और गरीब होते जा रहे हैं. मौके पर राहुल कुमार, मटकी तांती, अनिल दास, करण कुमार, सुमित कुमार, अभिषेक कुमार, पिंकी देवी, नीरज कुमार, बबीता देवी, बेबी देवी, पायल देवी, कविता देवी, रिंकू देवी, राधा देवी सहित अन्य मौजूद थे. तारापुर : पारामाउंट एकेडमी, तारापुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक सह निदेशक महेश कुमार सिंह, पारामाउंट लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष आलोक झा, प्रबंध निदेशक श्वेता मंजरी, एकेडमी मैनेजर कुमारी अनुराधा, प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य परिमल किशोर झा, भूतपूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, भूतपूर्व प्रबंध निदेशक बेदानंद झा, प्राचार्य उमेश पाठक, एकेडमिक डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सिंह एवं अलीमुद्दीन ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नेताजी के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को हिंदी एवं अंग्रेजी भाषाओं में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. वक्ताओं ने नेताजी के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति, दूरदर्शिता एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला. डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि वे भारतवर्ष के सबसे प्रभावशाली एवं निर्विवाद राष्ट्रनेता थे, जिनके संघर्ष और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया. ————————————————————- बॉक्स ————————————————————— जयंती पर निकली बाइक रैली, देशभक्ति से ओतप्रोत लगाये नारे संग्रामपुर : आजादी आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर संग्रामपुर में बाइक रैली निकाली गई. ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीवाईओ) के तत्वावधान में निकाली गई बाइक रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए समारोह स्थल पर पहुंची. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 23 जनवरी अमर रहे, 23 जनवरी को राष्ट्रीय दिवस घोषित करो, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिंदाबाद जैसे नारे लगाकर वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम देवी, समाजसेवी नंदकिशोर यादव, वार्ड पार्षद राजेश केसरी, शिक्षक मनोज यादव, किसान नेता अर्जुन पाल एवं कविंदर पंडित ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. रैली के उपरांत सिंटू कुमार की अध्यक्षता में जनसभा का आयोजन किया गया. जहां मुख्य अतिथि कृष्ण देव शाह ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष, त्याग और अन्याय के विरुद्ध अडिग संकल्प का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि झूठ और अन्याय के साथ समझौता करना जघन्य अपराध है. उन्होंने मौजूदा समय की समस्याओं जैसे महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से नेताजी के क्रांतिकारी विचारों को अपनाने का आह्वान किया. मौके पर किसान नेता भारत मंडल, एआईडीवाईओ के निकेश कुमार, छोटू पासवान, करण पासवान, अमन कुमार, नीतीश कुमार यादव एवं फंटूश कुमार यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन