राज्यसभा की पांचों सीट पर एनडीए की जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न

Updated:
विज्ञापन
राज्यसभा की पांचों सीट पर एनडीए की जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के बाद तारापुर में एनडीए कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है

विज्ञापन

तारापुर. बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के बाद तारापुर में एनडीए कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी. उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद, सम्राट चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाये. कार्यकर्ताओं ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी के नेतृत्व में जश्न मनाया. शकुनी चौधरी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत विकास और सुशासन की नीति पर जनता के भरोसे का परिणाम है. तारापुर से पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए की जीत वास्तव में नीतीश कुमार के 20 वर्षों के दौरान जो जंगलराज समाप्त कर सुशासन का राज दिया एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास माॅडल एवं दुनिया में भारत का परचम का लहराने एवं भारत का सम्मान बढाने का ही परिणाम है. जदयू नेता ई. रोहित चौधरी ने कहा कि यह एनडीए के एकजुटता का परिणाम है और बिहार की जनप्रतिनिधि बहुत ही समझदारी का परिचय दिया है. वहीं कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि एनडीए की नीतियों से देश और बिहार लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है. मौके पर रामदेव सिंह, राजीव कुमार, देवनंदन पासवान, कपिलदेव सिंह, मंगल सिंह मंगल, अगम कुमार सिंह, लड्डु सिंह, केशरी सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन