एनसीसी एएनओ का कार्यकाल समाप्त होने पर छात्राओं ने दी विदाई

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
एनसीसी एएनओ का कार्यकाल समाप्त होने पर छात्राओं ने दी विदाई

बीआर महिला कॉलेज में बुधवार को एनसीसी कैडेट द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मुंगेर. बीआर महिला कॉलेज में बुधवार को एनसीसी कैडेट द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जहां कॉलेज की एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट कुमारी नेहा का कार्यकाल समाप्त होने पर उन्हें विदाई दी गयी. कार्यक्रम में कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने गीत, नृत्य, भाषण प्रस्तुत की. एनसीसी अधिकारी ने कहा कि एनसीसी केवल अनुशासन और परेड का मंच नहीं, बल्कि यह व्यक्तित्व का विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय सेवा की भावना को संकल्प करने का माध्यम भी है. उन्होंने जीवन में अनुशासन, समर्पण तथा देशभक्ति के आदर्श का पालन करने का कैडेट्स को संदेश दिया. इस दौरान सीनियर कैडेट ने जूनियर कैडेट के साथ एनसीसी में उनके 3 साल के अनुभवों को साझा किया. इसके बाद जूनियर कैडेट ने केक कटिंग कर सेरेमनी किया. इसमें डॉ निर्मल, डॉ नीलू, डॉ माधवी, डॉ रामरेखा सहित कई शिक्षक शामिल हुए. अंत में एनसीसी बैच 2023-26 की सीनियर अंडर ऑफिसर खुशबू कुमारी को बेस्ट कैडेट अवार्ड से सम्मानित किया गया. सार्जेंट नीलू कुमारी ने सीनियर के साथ बिताये गये पलों को साझा किया. मौके पर सानिया खातून, अनिशा कुमारी, रितिका कुमारी, सपना कुमारी, अदिति रानी, कविता कुमारी, विशाखा कुमारी सहित अन्य मौजूद थी.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन