मुंगेर विश्वविद्यालय में आज होने वाला छात्र दरबार स्थगित
Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

कहा-छात्र दरबार के लिए अगली तिथि की घोषणा वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध करायेगा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन एक बार फिर अपने ही निर्णय से पीछे हट गया. विश्वविद्यालय ने 25 मार्च बुधवार को आयोजित होने वाले छात्र दरबार को अपरिहार्य कारण बताकर अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है. जबकि लगभग 700 विद्यार्थियों ने अपनी शिकायतें विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज करा दी है.
बता दें कि 13 फरवरी को हुए सीनेट बैठक के दौरान ही सीनेट सदस्यों की मांग पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक सप्ताह छात्र दरबार आयोजित करने का निर्णय लिया था. इसे लेकर विश्वविद्यालय ने 25 मार्च को छात्र दरबार आयोजित करने की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन इसके ठीक एक दिन पहले अब विश्वविद्यालय ने अपरिहार्य कारण बताकर छात्र दरबार कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. सूचना में कहा गया है कि छात्र दरबार के लिए अगली तिथि की घोषणा विश्वविद्यालय द्वारा वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी. बता दें कि छात्र दरबार के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लगभग 700 विद्यार्थियों ने अपनी शिकायतें दर्ज करा दी हैं. ऐसे में अब शिकायत दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को अपनी शिकायतों के निष्पादन को लेकर इंतजार करना होगा.पूर्व में कई बार अपने आदेश से पीछे हट चुका है विवि प्रशासन
मुंगेर. ऐसा नहीं है कि एमयू प्रशासन पहली बार अपने आदेश से पीछे हटा है. इससे पहले भी 15 और 16 दिसंबर 2025 को सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया के तहत आवेदन लेने के बाद विश्वविद्यालय ने 18 दिसंबर को ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ होने के ठीक पहले आवेदनों को रद्द कर दिया था. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय ने पहले कई बार अन्य सत्रों के लिए शैक्षणिक प्रक्रियाएं आरंभ करने के बाद भी उसे स्थगित कर दिया है. इसके कारण सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों को ही उठानी पड़ती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










