विभिन्न वार्डों में नगर निगम ने किया बकेट कंपोस्टर का वितरण

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
विभिन्न वार्डों में नगर निगम ने किया बकेट कंपोस्टर का वितरण

नगर निगम तथा आइटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा सोमवार को विभिन्न वार्डाें में नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए बकेट कंपोस्टर का वितरण किया.

विज्ञापन

मुंगेर. नगर निगम तथा आइटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा सोमवार को विभिन्न वार्डाें में नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए बकेट कंपोस्टर का वितरण किया. इस दौरान विभिन्न वार्डों में कई महिलाओं को बकेट कंपोस्टर दिया गया. बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छता के प्रति उन्नत बनाने के उद्देश्य से सोमवार से नयी पहल की शुरूआत की गयी, जिसमें वार्ड संख्या 1, 8, 17, 25 और 32 में घरों से निकलने वाले कचरों से जैविक खाद बनाने के उद्देश्य से बकेट कंपोस्टर का वितरण मेयर कुमकुम देवी तथा नगर आयुक्त शिवांक्षी दीक्षित ने किया. साथ ही महिलाओं को बताया गया कि रसोई से निकलने वाले फल-सब्जी के छिलके, बचे हुए भोजन और अन्य अपशिष्ट को इस बकेट कंपोस्टर में डालकर उच्च गुणवत्ता वाला जैविक खाद बनाया जा सकता है. इस दौरान उत्प्रेरक दल के सदस्य ने महिलाओं को कंपोस्टिंग प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी दी. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन