मुंगेर के युवक से लूट मामले में नहीं हो रही गिरफ्तारी

मुंगेर के युवक से लूट मामले में नहीं हो रही गिरफ्तारी
भागलपुर. ओएलक्स पर कैमरा बेचने के नाम पर मुंगेर जिले के जमालपुर से एक युवक को कुछ अपराधियों ने भागलपुर बुलाया और साथियों के साथ बाइपास पर लूट की घटना को अंजाम दिया था. घटना में मुंगेर के युवक के विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी थी, जिसमें युवक बाल-बाल बच गया था. उक्त मामले में तत्काल हबीबपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.मामले में अब भी कई अन्य अभियुक्त फरार हैं. गिरफ्तारी नहीं होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. आये दिन शहर में रोड लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




