यूपी पीसीएस में मुंगेर के बेटे सत्यप्रियदर्शी ने हासिल की सफलता

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन में मुंगेर के बेटे सत्यप्रियदर्शी ने सफलता हासिल की है.
मुंगेर. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन में मुंगेर के बेटे सत्यप्रियदर्शी ने सफलता हासिल की है. वे इस परीक्षा में सफलता हासिल कर उद्योग विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पर चयनित हुए हैं. मुंगेर विश्वविद्यालय से विज्ञान संकाय में डीन पद से सेवानिवृत्त प्रो ओम प्रकाश सहाय गोपालन व वीणा सहाय के पुत्र सत्यप्रियदर्शी ने बताया कि उन्हें असिस्टेंट कमिश्नर (उद्योग) के पद पर चयनित किया गया है. उसने आइआइटी खड़गपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद लगातार मेहनत और लगन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की. हालांकि, उसका अंतिम लक्ष्य यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में सफलता प्राप्त कर आइएएस बनना है. जिसके लिए वह तैयारी कर रहा है. उनके पिता ने बताया कि उन्हें छह बेटे-बेटियां है. एक बेटी आइटी कंपनी में सीनियर मैनेजर है, जबकि एक सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की वकील है. एक डॉक्टर और एक पत्रकार है. वहीं छोटे पुत्र एम्स में डॉक्टर हैं. सत्यप्रियदर्शी ने अपनी इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, धैर्य, परिवार के आशीर्वाद, गुरु किशोर प्रसाद के मार्गदर्शन को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










