मुंगेर विश्वविद्यालय : कल से पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा, आज मिलेंगे एडमिट कार्ड

Updated:
विज्ञापन
मुंगेर विश्वविद्यालय : कल से पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा, आज मिलेंगे एडमिट कार्ड

मुंगेर विश्वविद्यालय : कल से पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा

विज्ञापन

तीन केंद्रों पर 22 जून तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी परीक्षा

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा 20 जून से ली जायेगी. जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जबकि 19 जून बुधवार को एमयू के सभी पीजी विभागों व पीजी सेंटरों में विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड दिये जायेंगे. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा 20 से 22 जून के बीच ली जायेगी. जिसके लिए कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से शाम 5 बजे तक होगी. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गयी है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा पीजी सेमेस्टर-4 परीक्षा के लिए सभी विषयों को दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया है. जिसके अनुसार ही परीक्षा होगी. इधर परीक्षा को लेकर सभी पीजी विभागों व पीजी सेंटरों को एडमिट कार्ड भेज दिया गया है. जहां बुधवार को एडमिट कार्ड वितरित किया जायेगा.

विषयवार ग्रुप

ग्रुप ए- फिजिक्स, कैमेस्ट्री, जुलॉजी, बॉटनी, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, इकोनॉमिक्स

ग्रुप बी- इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, फिलॉस्फी, भूगोल, सोसोलॉजी, साइकोलॉजी, होम साइंस, संगीत, कॉमर्स, संस्कृत, उर्दू, बंग्ला

————————————————

बॉक्स

————————————————-

परीक्षा का शेड्यूल

तिथि प्रथम पाली दूसरी पाली

20.6.2024 ग्रुप-ए (पेपर-ईसी-1) ग्रुप-बी (पेपर-ईसी-1)

21.6.2024 ग्रुप-ए (पेपर-ईसी-2) ग्रुप-बी (पेपर-ईसी-2)

22.6.2024 ग्रुप-ए,बी (पेपर-जीई-1)

——————————————————

बॉक्स

——————————————————–

परीक्षा को लेकर बनाये गये तीन केंद्र

परीक्षा केंद्र पीजी सेंटर व विभाग

एसबीएन कॉलेज, गढ़ीरामपुर विश्वविद्यालय के सभी पीजी विभाग, आरडी एंड डीजे कॉलेज पीजी सेंटर

एसके कॉलेज, लोहंडा केएसएस कॉलेज, लखीसराय, एसकेआर कॉलेज, बरबीधा

आरडी कॉलेज, शेखपुरा, केकेएम कॉलेज, जमुई

बीएड कॉलेज, खगड़िया कोशी कॉलेज, खगड़िया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन