मुंगेर सदर अस्पताल में रविवार को 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, पीकू और प्रसव केंद्र में भी डॉक्टर तैनात

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर सदर अस्पताल ने मरीजों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है. रविवार को भी इमरजेंसी सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी. वहीं, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र में भी तीन पालियों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है.

विज्ञापन

मुंगेर सदर अस्पताल में रविवार को मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी. इसके अलावा पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र में भी डॉक्टरों की ड्यूटी तीन पालियों में लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार डॉक्टर सुबह 8 बजे से अगले दिन सोमवार सुबह 8 बजे तक अलग-अलग पालियों में अपनी सेवाएं देंगे.

विज्ञापन

इमरजेंसी में तीन डॉक्टर संभालेंगे जिम्मेदारी

इमरजेंसी विभाग में रविवार को पहली पाली में डॉ. रूपेश कुमार की ड्यूटी सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक रहेगी. दूसरी पाली में डॉ. असीम कुमार अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं तीसरी पाली में डॉ. आशीष रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक इमरजेंसी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

पीकू वार्ड में भी तीन पालियों में डॉक्टर तैनात

पीकू वार्ड में पहली पाली में डॉ. शशांक कुमार सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे. इसके बाद डॉ. रमन अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक जिम्मेदारी संभालेंगे. रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ. मुकेश कुमार की ड्यूटी रहेगी.

प्रसव केंद्र में भी डॉक्टरों की रहेगी तैनाती

प्रसव केंद्र में रविवार को पहली पाली में डॉ. नेहा सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तैनात रहेंगी. दूसरी पाली में डॉ. निधि अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक सेवा देंगी. वहीं रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ. अलका प्रसव केंद्र की जिम्मेदारी संभालेंगी.

रविवार को इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी

विभागसमयचिकित्सक
इमरजेंसीसुबह 8 से अपराह्न 2 बजेडॉ. रूपेश कुमार
इमरजेंसीअपराह्न 2 से रात 9 बजेडॉ. असीम कुमार
इमरजेंसीरात 9 से सोमवार सुबह 8 बजेडॉ. आशीष
पीकू वार्डसुबह 8 से अपराह्न 2 बजेडॉ. शशांक कुमार
पीकू वार्डअपराह्न 2 से रात 9 बजेडॉ. रमन
पीकू वार्डरात 9 से सोमवार सुबह 8 बजेडॉ. मुकेश कुमार
प्रसव केंद्रसुबह 8 से अपराह्न 2 बजेडॉ. नेहा
प्रसव केंद्रअपराह्न 2 से रात 9 बजेडॉ. निधि
प्रसव केंद्ररात 9 से सोमवार सुबह 8 बजेडॉ. अलका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन