मुंगेर स्वास्थ्य विभाग को मिली बड़ी राहत, 10 एक्स-रे टेक्नीशियन और 12 ड्रेसर की हुई नियुक्ति, वर्षों से खाली थे पद

Updated:
विज्ञापन

मॉडल अस्पताल, मुंगेर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वर्षों से एक्स-रे टेक्नीशियन और ड्रेसर की कमी से जूझ रहे मुंगेर के सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को जांच और ड्रेसिंग की बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

विज्ञापन

वर्षों से एक्स-रे टेक्नीशियन और ड्रेसर समेत स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से जूझ रहे मुंगेर स्वास्थ्य विभाग को बड़ी राहत मिली है. जून माह में जिले को 15 फॉर्मासिस्ट मिलने के बाद अब सरकार ने 10 एक्स-रे टेक्नीशियन और 12 ड्रेसर की नियुक्ति की है. विभाग स्तर से इन सभी की पोस्टिंग भी विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कर दी गयी है. नये स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान के बाद सदर अस्पताल सहित अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को जांच और इलाज की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

वर्षों से खाली थे ड्रेसर के पद, ओटी असिस्टेंट संभाल रहे थे जिम्मेदारी

मुंगेर जिले में लंबे समय से ड्रेसर के पद रिक्त थे. सदर अस्पताल सहित दोनों अनुमंडल अस्पतालों में मरीजों के जख्म की ड्रेसिंग का काम ओटी असिस्टेंट के माध्यम से कराया जा रहा था. ऐसे में मारपीट, दुर्घटना और अन्य कारणों से जख्मी होकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को ड्रेसिंग की सुविधा उपलब्ध कराने में अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ती थी.

अब सरकार ने जिले को 12 नये ड्रेसर उपलब्ध कराये हैं. इनकी नियुक्ति सदर अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में की गयी है. इनके योगदान के बाद जख्मी मरीजों की ड्रेसिंग के लिए अस्पतालों में अलग से प्रशिक्षित कर्मियों की सुविधा उपलब्ध होगी.

जिले को मिले 10 एक्स-रे टेक्नीशियन

सरकार ने मुंगेर जिले में 10 एक्स-रे टेक्नीशियनों की भी नियुक्ति की है. विभाग ने सभी की पोस्टिंग विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कर दी है. अधिसूचना जारी होने के बाद अब संबंधित कर्मियों के योगदान की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

वर्तमान में जिले में स्थायी रूप से तीन एक्स-रे टेक्नीशियन कार्यरत हैं. इनमें एक तारापुर अनुमंडल अस्पताल में पदस्थापित हैं, जो वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर खड़गपुर और संग्रामपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वहीं एक एक्स-रे टेक्नीशियन सदर प्रखंड में पदस्थापित हैं, जो फिलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में प्रतिनियुक्ति पर हैं.

जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर फिलहाल पीपीपी मोड के माध्यम से मरीजों को एक्स-रे की सुविधा दी जा रही है. अब स्थायी एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति होने से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

योगदान के बाद निर्धारित स्वास्थ्य केंद्रों पर लगायी जायेगी ड्यूटी

सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि जिले को विभाग की ओर से 10 एक्स-रे टेक्नीशियन और 12 ड्रेसर मिले हैं. सभी के योगदान देने के बाद उनकी ड्यूटी उनके निर्धारित स्वास्थ्य केंद्रों पर लगायी जायेगी.

जिले को मिले 12 ड्रेसर

स्वास्थ्य केंद्रनियुक्त ड्रेसर
सदर अस्पताल, मुंगेरराहुल कुमार सिंह, संजीत कुमार शर्मा, गुंजन कुमारी, नाज परवीन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरियारपुरसंतोष कुमार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टेटियाबंबरराहुल कुमार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरानमिता कुमारी, कोमल पाठक (प्रतिनियुक्ति अनुमंडल अस्पताल, तारापुर)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हवेली खड़गपुरममता कुमारी
अनुमंडल अस्पताल, तारापुरप्रीति कुमारी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जमालपुरचांदनी कुमारी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, असरगंजआनंद राज

जिले को मिले 10 एक्स-रे टेक्नीशियन

स्वास्थ्य केंद्रनियुक्त एक्स-रे टेक्नीशियन
अनुमंडल अस्पताल, हवेली खड़गपुरनिखिल शेखर, अमित कुमार, राज नंदनी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हवेली खड़गपुरमो. एहसान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहराअक्षत कुमार सौरभ (प्रतिनियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टेटियाबंबर)
अनुमंडल अस्पताल, तारापुररामप्रवेश कुमार, सतेंद्र कुमार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुरतान्या मनीषा
सदर अस्पताल, मुंगेरगणेश कुमार (प्रतिनियुक्ति एसएनसीयू, सदर अस्पताल, मुंगेर)
जिला यक्ष्मा कार्यालय, मुंगेरसूरज कुमार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन