ePaper

मुंगेर निवासी युवक ने फंदे से लटक कर दी जान, बरारी पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Updated at : 03 Sep 2024 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर स्थित गौबड्डा वार्ड नंबर 2 के रहने वाले अनिल मंडल के 23 वर्षीय बेटे आजाद कुमार ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी.

विज्ञापन

संवाददाता, भागलपुर/मुंगेर. मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर स्थित गौबड्डा वार्ड नंबर 2 के रहने वाले अनिल मंडल के 23 वर्षीय बेटे आजाद कुमार ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. विगत 29 अगस्त को हुई घटना के बाद परिजनों ने आजाद को फंदा से लटका देख उसे उतारा. उस वक्त उसकी सांसें चल रही थी. इसके बाद पहले परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल गये. जहां आजाद की हालत गंभीर बता चिकित्सक ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान सोमवार देर रात उसकी मौत हो गयी. मंगलवार को बरारी पुलिस ने मृत युवक के पिता का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पिता अनिल मंडल ने बताया कि 29 अगस्त की रात 9.30 बजे उनका बेटा अमरजीत अपने भाई आजाद के लिए दूध लेकर उसे देने के लिए कमरे में जा रहा था. पर आजाद के कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था. आजाद ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद अमरजीत ने सीढ़ी लगाकर जब वेंटिलेटर से झांक कर देखा तो आजाद को को पंखे से लटका हुआ देखा. अमरजीत ने वेंटिलेटर तोड़ दिया और कमरे में प्रवेश कर दरवाजे को भीतर से खोला. इसके बाद उन लोगों ने फौरन चाकू की मदद से फंदे से काट कर आजाद को फंदे से उतारा और उसे अस्पताल ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन