सूर्यगढ़ा के समीप बस के धक्के से मुंगेर निवासी की मौत, पत्नी घायल

मुंगेर सदर अस्पताल में घायल महिला का चल रहा इलाज
मुंगेर. मुंगेर शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेटवन बाजार पक्की गली निवासी 48 वर्षीय मो अख्तर की मौत मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग में सूर्यगढ़ा के समीप गुरुवार को बस के धक्के से हो गयी. उनकी पत्नी गुड़िया बेगम हादसे में बुरी तरह से घायल है, जिसे मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि मो अख्तर अपनी पत्नी गुड़िया बेगम के साथ लखीसराय के वृंदावन गांव रिश्तेदार की मौत पर जनाजे में शामिल होने जा रहा था. दोनों मोपेड से जा रहे थे. तभी सूर्यगढ़ा के समीप एक बस मोपेड में धक्का मारते हुए चली गयी.हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गये. दोनों को लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के बाद अख्तर को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. सूचना पर मृतक के परिजन व मुहल्लेवाले लखीसराय पहुंचे और महिला लेकर मुंगेर सदर अस्पताल चले आये. यहां पर महिला का इलाज चल रहा है. मुहल्ले वालों ने बताया कि मृतक अख्तर फेरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. देर शाम पोटस्टमार्टम के बाद शव लखीसराय से मुंगेर उसके घर लाया गया, जहां पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




