ePaper

रुक नहीं रहा खगड़िया-जमालपुर डेमू ट्रेन का अनिश्चित विलंब परिचालन

Updated at : 02 Dec 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
रुक नहीं रहा खगड़िया-जमालपुर डेमू ट्रेन का अनिश्चित विलंब परिचालन

खगड़िया-जमालपुर डेमू ट्रेन के यात्रियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन

जमालपुर

खगड़िया से जमालपुर आने वाली डेमू ट्रेन का विलंब परिचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा. हाल यह है कि 26 किलोमीटर की यात्रा तय करने वाली डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 5 घंटे विलंब से जमालपुर पहुंचती है. इतना ही नहीं जमालपुर से इस ट्रेन का नंबर बदलकर इसे किऊल तक भेजा जाता है. इसके कारण इस दोनों रेल खंड के यात्रियों की परेशानी सर्दी के मौसम में बढ़ गयी है.

जानकारी के अनुसार 03475 अप खगड़िया-जमालपुर डेमू ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 19:30 बजे है. रविवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 5:45 घंटे विलंब से रात्रि 1:14 बजे जमालपुर पहुंची. इतना ही नहीं इस ट्रेन के रैक का उपयोग जमालपुर से किऊल जाने वाली 03479 अप डेमू ट्रेन में किया जाता है. इसका जमालपुर से प्रस्थान होने का निर्धारित समय रात 20:00 बजे है, परंतु रविवार को यह ट्रेन मध्य रात्रि के बाद रात 2:02 बजे जमालपुर से किऊल के लिए रवाना हुई. इसके कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय रात्रि 21:25 बजे के बजे लगभग 6 घंटे विलंब से सुबह 3:12 बजे किऊल स्टेशन पहुंची. किऊल रेलवे स्टेशन से यही ट्रेन 03480 डाउन बनकर जमालपुर के लिए रवाना होती है. किऊल से इस ट्रेन का खुलने का निर्धारित समय मध्य रात्रि 22:30 बजे है, परंतु यह ट्रेन सोमवार की सुबह 3:00 किऊल से रवाना होकर अपने निर्धारित समय रविवार की रात्रि 23:40 बजे के बजाय सोमवार की सुबह 4:45 बजे जमालपुर पहुंची. इसके कारण इन तीनों ट्रेनों से यात्रा करने वाले रेल यात्री काफी परेशान रहे.

——————————————————-

बॉक्स

अंग एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से पहुंची जमालपुर

जमालपुर. यशवंतपुर से भागलपुर तक जाने वाली 12253 डाउन यशवंतपुर-भागलपुर अंग एक्सप्रेस सोमवार को लगभग तीन घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 7:39 बजे है, परंतु यह ट्रेन पूर्वाह्न 10:39 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त 13334 डाउन पटना-दुमका एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 9:40 बजे के बजाय 10:54 बजे जमालपुर आयी. 03484 डाउन नई दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय प्रातः 3:10 बजे से लगभग 9:45 घंटे अनिश्चित विलंब से अपराह्न 12:50 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 05404 डाउन गया- जमालपुर पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा लेट अपराह्न 13:30 बजे जमालपुर पहुंची. वहीं 03282 डाउन राजगीर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:55 बजे से लगभग 3 घंटे विलंब से अपराह्न 14:57 बजे जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन