20. मुंगेर गंगा पुल से बरियारपुर तक महाजाम, रात 10 बजे से थम गई वाहनों की रफ्तार
Edited by BIRENDRA KUMAR SING
Updated:
विज्ञापन
वासुदेवपुर थाना पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार की रात करीब 1 बजे वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया. लेकिन जब तक वाहनों की लंबी कतार रफ्तार पकड़ पाती, तब तक खगड़िया में एनएच-31 पर दो हाइवा की टक्कर हो गयी. जिसके कारण रात 2 बजे से पुन: जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी.
विज्ञापन
– एनएच-333बी और एनएच-31 पर हाईवा की टक्कर ने रोकी गति, रात भर जाम से परेशान रहे लोग
– एनएच-333बी और स 80 पर फंसे सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, यात्रियों की बढ़ी परेशानीमुंगेर
मुंगेर गंगा पुल से बरियारपुर तक लगा महाजाम ने सोमवार को मुंगेर की रफ्तार को रोक दिया. स्थिति ऐसी रही कि रविवार की रात करीब 12 बजे से ही वाहनों की लंबी कतारें एनएच- 333बी पर लगनी शुरू हो गईं और सुबह होते-होते सड़क पर कई किलोमीटर तक छोटे-बड़े वाहन फंस गए. इसका असर एनएच- 80 तक पहुंच गया. जाम में ट्रक, बस, कार, एंबुलेंस तथा मालवाहक वाहन घंटों रेंगते नजर आए. जिससे आम लोग एवं भारी वाहनों के चालक परेशान रहे.मुंगेर व खगड़िया में हाइवे की टक्कर ने रोकी रफ्तार
बताया जाता है कि रविवार रात करीब 10 बजे श्रीकृष्ण सेतु पुल से पहले श्यामपुर के समीप तेज रफ्तार बालू लदे दो हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक बालू लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे खेत में जा गिरा. जबकि दूसरा हाइवा सड़क पर ही रह गया. दुर्घटना में हाइवा चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था. सूचना पर पहुंची वासुदेवपुर थाना पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार की रात करीब 1 बजे वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया. लेकिन जब तक वाहनों की लंबी कतार रफ्तार पकड़ पाती, तब तक खगड़िया में एनएच-31 पर दो हाइवा की टक्कर हो गयी. जिसके कारण रात 2 बजे से पुन: जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह 7 बजे तक श्रीकृष्ण सेतु से लेकर बरियारपुर तक ट्रक-हाइवा की लंबी कतार लग गयी. इसका असर एनएच-80 मस्जिद मोड़ से लेकर फोरलेन लिंक रोड में एफतरफा जाम लग या.ट्रक चालकों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी
जाम में फंसे ट्रक चालक रोहित कुमार ने बताया कि वे लोग रात करीब दो बजे से ही सड़क पर खड़े हैं. कई वाहनों के चालक पूरी रात सड़क पर ही फंसे रहे. चालकों ने बताया कि आगे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार होने के कारण किसी भी वाहन को निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था. हालांकि एक तरफ से वाहनों का आवागमन हो रहा था. लेकिन एक तरफ से आवागमन पूरी तरह से बंद था. इसी में छोटी कार वाले लोग निकलने का प्रयास करते थे तो दोनों तरफ जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी. मुंगेर से बेगूसराय जा रहे जाफर अहमद ने बताया कि वह पिछले तीन घंटों से श्रीकृष्ण सेतू पर जाम में फंसे हुए है. लगातार बढ़ती गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. छोटे बच्चों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हुई.जाम हटाने की कोशिश भी बनी रही नाकाम
सोमवार की सुबह स्थिति की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस हरकत में आई. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि सुबह में ही गश्ती दल को जाम हटाने के लिए भेजा गया था, लेकिन दूसरी ओर बेगूसराय-खगड़िया हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रहने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो सका. इधर ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन के नेतृत्व में यातायात पुलिस सुबह 7 बजे से ही जाम हटाने का प्रयास करती रही. सोमवार को अपराह्न 3 बजे के बाद वाहनों का आवागमन शुचारू हो सका.कहते हैं ट्रैफिक डीएसपी
ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि मुंगेर की तरफ एनएच-333बी एवं खगड़िया एनएच-31 पर हाइवा की अलग-अलग आमने-सामने टक्कर के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई. सोमवार की सुबह से ही हमलोग जाम को खत्म कराने में लगे हुए है. अपराह्न करीब 3 बजे के बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया जा सका. हालांकि एक तरफ से वाहन आ रही थी. मुंगेर से वाहन जा नहीं पा रही थी. वर्तमान में ट्रैफिक क्लियर कर दिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










