मुंगेर जिले के 14 केंद्रों पर दो पालियों में आज होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

Published by : AMIT JHA Updated At : 13 Jun 2026 6:03 PM

विज्ञापन

पहली पाली के लिए 8 बजे तथा दूसरी पाली के लिए 1 बजे रिर्पोटिंग टाइम

विज्ञापन

– दोनों पालियों में कुल 11,376 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल

मुंगेर.

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) पटना द्वारा मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को जिले में दो पॉलियों में ली जायेगी. जिसके लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां दोनों पालियों में कुल 11,376 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इधर परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. साथ ही परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.

14 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

जिले में रविवार को दो पालियों में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा ली जायेगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक ली जायेगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. वही परीक्षा में दोनों पालियों में कुल 11,376 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिसमें प्रत्येक पाली में 5,688 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इधर परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों को कुल 5 जोन में बांटा गया है.

पहली पाली के लिए 8 बजे तथा दूसरी पाली के लिए 1 बजे रिर्पोटिंग टाइम

परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर परीक्षा के लिए पहली पाली में सुबह 8 बजे रिर्पोटिंग टाइम निर्धारित किया गया है. जिसमें सुबह 8 से 9 बजे तक गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जायेगा. वही दूसरी पाली के लिए परीक्षार्थियों का रिर्पोटिंग टाइम 1 बजे निर्धारित किया गया है. जिसमें परीक्षार्थियों को 1 बजे से 2 बजे तक केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. वही दोनों पालियों में निर्धारित समय के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. वही परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्णत : प्रतिबंध होगा, जबकि गर्मी को देखते हुए सभी केंद्राधीक्षक अपने-अपने केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित रखेंगे.

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा परीक्षार्थियों की संख्या

2 उच्च विद्यालय, नौवागढ़ी – 1296

2 उच्च विद्यालय, चंदनपुरा, जमालपुर – 576

2 उच्च विद्यालय, सीताकुंड, मुंगेर – 912

मॉडल 2 हाई स्कूल, मुंगेर – 1056

उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी , मुंगेर – – 672

टाउन हाई स्कूल ( 2), मुंगेर – 672

एनसी घोष बालिका उच्च विद्यालय जमालपुर – 1248

बैजनाथ बालिका 2 उच्च विद्यालय, मुंगेर – 864

रामसखा सत्यभामा इवनिंग इंटर कॉलेज, मुंगेर – 816

2 उच्च विद्यालय, मकसुसपुर, मुंगेर – 576

जिला स्कूल, हॉस्पिटल रोड, मुंगेर – 1056

चंद्रशेखर सिंह बालिका 2 उच्च विद्यालय, मुंगेर – 576

नंदकुमार उच्च विद्यालय, बासुदेवपुर, मुंगेर – 576

सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर, जमालपुर – 480

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन