मुंगेर में 14 केंदों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 14 Jun 2026 2:05 PM
विज्ञापन
मध्य निषेध सिपाही, गृह विभाग के कक्षपाल एवं परिवहन विभाग के चलंत दस्ता सिपाही पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर हुई.
विज्ञापन
मुंगेर से रिपोर्ट,
केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती), पटना द्वारा रविवार को मध्य निषेध सिपाही, गृह विभाग के कक्षपाल एवं परिवहन विभाग के चलंत दस्ता सिपाही पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया. जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराई जा रही है.भर्ती परीक्षा में कुल 11,376 अभ्यर्थी हुए शामिल
इस भर्ती परीक्षा में कुल 11,376 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. सुबह से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई. केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई. परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है.सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ पर रोक लगाने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










