ePaper

एमयू ने अपनी वेबसाइट की अपडेट, डीन व पीजी विभागों की नयी सूचनाएं डाली

Updated at : 23 Apr 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
एमयू ने अपनी वेबसाइट की अपडेट, डीन व पीजी विभागों की नयी सूचनाएं डाली

एमयू की बदहाल ऑफिशियल वेबसाइट को लेकर प्रभात खबर ने प्रकाशित की थी खबर

विज्ञापन

प्रभात इंपैक्ट

एमयू की बदहाल ऑफिशियल वेबसाइट को लेकर प्रभात खबर ने प्रकाशित की थी खबर

प्रतिनिधि, मुंगेर.

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर संकायों के डीन सहित पीजी विभागों तथा उसके अध्यक्षों से जुड़ी सभी नयी सूचनाओं को अपडेट कर दिया है. हालांकि अबतक कई सूचनाएं, जो विद्यार्थियों के लिए जरूरी हैं. उसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपडेट नहीं किया गया है. इसे विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार जल्द ही अपडेट कर दिया जायेगा.

विदित हो कि प्रभात खबर ने 21 अप्रैल को अपने अंक के कैंपस पेज पर मुंगेर विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट की अधूरी सूचनाओं को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आधी-अधूरी सूचनाओं से असमंजस में विद्यार्थी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी. इसमें प्रभात खबर ने बताया था कि वर्तमान के डिजिटल समय में जब सूबे के विश्वविद्यालय और कॉलेज अपनी वेबसाइट पर सूचनाओं को अपडेट करने को लेकर गंभीर हैं. वहीं सात साल बाद भी एमयू अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लेकर पूरी तरह लापरवाह बना है. एमयू की वेबसाइट पर सभी संकायों के पुराने डीन की सूचनाएं ही प्रदर्शित हो रही थी. जबकि विश्वविद्यालय के 21 पीजी विभागों की जगह 20 पीजी विभागों की सूचनाएं ही अपडेट थी. इतना ही नहीं पीजी विभागों के विभागाध्यक्षों की सूची भी पुरानी थी. इसमें कई विभागाध्यक्ष तो काफी पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके थे. वहीं प्रभात खबर द्वारा खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने के बाद विश्वविद्यालय ने इन सूचनाओं को अपडेट कर दिया है.

कहते हैं कुलसचिव

कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि सभी सूचनाएं अपडेट की गयी है. कुछ सूचनाएं अबतक अपडेट नहीं हो पायी है. जिसके लिये संबंधित विभाग को वेबसाइट मेंटनेंस एजेंसी को सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है. जिसे भी जल्द अपडेट कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि एजेंसी को निर्देशित किया गया है कि विश्वविद्यालय के ऑफिशियल वेबसाइट पर विद्यार्थियों व विश्वविद्यालय से जुड़ी सभी सूचनाएं नियमित रूप से अपडेट की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन