आवेदन करने के चार माह बाद भी एमयू के शिक्षकों को प्रमोशन की आस

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
आवेदन करने के चार माह बाद भी एमयू के शिक्षकों को प्रमोशन की आस

मुंगेर विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को अपने प्रमोशन के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को अपने प्रमोशन के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. हाल यह है कि साल 2024 में प्रमोशन मिलने के बाद अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान जहां अबतक प्रमोशन के इंतजार में बैठे हैं. इतना ही नहीं विश्वविद्यालय द्वारा इन विषयों के शिक्षक सहित बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से साल 2019 और 2020 में नियुक्त शिक्षकों से प्रमोशन के लिये 15 नवंबर 2025 तक आवेदन भी लिया गया, लेकिन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के चार माह बाद भी अबतक इन शिक्षकों के लिए प्रमोशन की प्रक्रिया आरंभ नहीं हो पायी है. एमयू द्वारा नवंबर 2025 पूर्व में प्रमोशन पाने से वंचित रह गये अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान तथा बांग्ला के शिक्षकों सहित बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से वर्ष 2019 और 2020 में योगदान देने वाले वैसे शिक्षक, जो प्रमोशन के लिये 4 साल की आर्हता पूरी कर चुके हैं. वैसे शिक्षकों से प्रमोशन के लिये आवेदन मांगा गया. जिसमें सभी शिक्षकों ने आवेदन भी कर दिया, लेकिन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के 4 माह बाद भी अबतक विश्वविद्यालय दोबारा इन शिक्षकों को आवेदन देने के लिये प्रमोशन की प्रक्रिया आरंभ नहीं कर पाया है. जिससे अब इन शिक्षकों में अपने प्रमोशन को लेकर निराशा छाने लगी है.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन