एमयू को तीन माह बाद आयी विद्यार्थियों का पैसा वापस करने की याद

Updated at : 16 Mar 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
एमयू को तीन माह बाद आयी विद्यार्थियों का पैसा वापस करने की याद

गेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-एक के विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पोर्टल पर 100 की जगह 500 रुपये का विलंब शुल्क लिया गया

विज्ञापन

मुंगेर.

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-एक के विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पोर्टल पर 100 की जगह 500 रुपये का विलंब शुल्क लिया गया. जबकि इसी सत्र में नामांकन के लिए आवेदन लेने और उसे रद्द करने के तीन माह बाद विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों के पैसे वापस करने की याद आयी है.

एमयू ने अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में ऑन-द-स्पॉट नामांकन को लेकर 15 और 16 दिसंबर 2025 को आवेदन लिया. हलांकि आवेदन लेने के बाद 18 दिसंबर को ही विश्वविद्यालय ने ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया को समाप्त करते हुए इसके तहत आये आवेदनों को भी रद्द कर दिया गया था. हलांकि उस दौरान ही विद्यार्थियों को कहा गया था कि जिनके द्वारा ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया के तहत आवेदन किया गया है. उनकी राशि विश्वविद्यालय द्वारा वापस कर दी जायेगी. वहीं अब आवेदन प्रक्रिया रद्द होने के तीन माह बाद विश्वविद्यालय ने राशि वापस करने के लिए प्रक्रिया आरंभ की है. इसमें ऐसे विद्यार्थियों से 20 मार्च और 23 से 26 मार्च के बीच आवेदन मांगा गया है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने आवेदन का फॉर्मेट भी जारी किया है. जिसे विद्यार्थी डीएसडब्ल्यू कार्यालय या संबंधित कॉलेज के निकटतम एक्सटेंशन काउंटर पर जमा करेंगे.

विलंब शुल्क में दोगुना लगा विद्यार्थियों को फीस

एमयू में भले ही विद्यार्थियों को पैसे वापस करने में लंबा समय और लंबी प्रक्रिया होती हो, लेकिन खुद की लंबी और ऊबाउ नामांकन व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कोई विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन या नामांकन कराने से वंचित रह जाते हैं तो उनसे मोटा विलंब शुल्क लिया जाता है. इसका अंदाजा केवल इसी बात से लगाया जा सकता है कि सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-एक के वैसे विद्यार्थी, जो एमयू से ही स्नातक उत्तीर्ण हैं और किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गये थे. उनसे रजिस्ट्रेशन के लिये 500 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ 500 रुपये का विलंब शुल्क लिया गया. जबकि जो विद्यार्थी किसी अन्य विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण हैं और पूर्व में रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये थे. उनसे 500 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ एक हजार रुपये का विलंब शुल्क लिया गया.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन