होली से पहले एमयू आंतरिक मद से 241 पेंशनरों को भेज रहा पेंशन

Updated:
विज्ञापन
होली से पहले एमयू आंतरिक मद से 241 पेंशनरों को भेज रहा पेंशन

मुंगेर विश्वविद्यालय ने होली से पहले अपने सभी 241 पेंशनरों के साथ खुशियां साझा करने का प्रयास किया है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने होली से पहले अपने सभी 241 पेंशनरों के साथ खुशियां साझा करने का प्रयास किया है. जिसे लेकर राज्य सरकार से जनवरी 2026 के पेंशन मद में राशि प्राप्त नहीं होने पर सभी पेंशनरों को विश्वविद्यालय के आंतरिक मद की राशि से पेंशन भुगतान करने का निर्णय लिया है. बुधवार की शाम तक सभी पेंशनरों के बैंक खाते में जनवरी माह के पेंशन की राशि पहुंच जाएगी. बताते चलें कि राज्य सरकार के वित्त विभाग ने उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में राज्य के तकरीबन सभी विश्वविद्यालय के पेंशन मद की राशि आवंटित नहीं किया है. जिसके कारण मुंगेर विश्वविद्यालय को भी जनवरी के पेंशन मद की राशि नहीं मिली. वहीं दूसरी ओर कार्यरत शिक्षकों व कर्मियों के वेतन मद की राशि मिलने पर सभी को वेतन का भुगतान भी कर दिया गया है. ऐसे में होली जैसे त्योहार के मौके पर पेंशनरों के घरों भी खुशियां मनायी जाए. इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आंतरिक मद की राशि से पेंशन भुगतान करने का निर्णय लिया. बताया गया कि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत 74 शिक्षकों व 167 कर्मचारियों को पेंशन मद में कुल तीन करोड़ 53 हजार 251 रुपये की राशि भुगतान को स्वीकृति दी है. यह राशि सभी पेंशनरों के खाते में बुधवार की शाम तक पहुंच जाएगी. वहीं दूसरी ओर अनुकंपा पर बहाल कर्मियों को भी होली को लेकर 10-10 हजार रुपये, चतुर्थवर्गीय कर्मियों को 30-30 हजार और एलडीसी व यूडीसी को 35-35 हजार रुपये अग्रिम भुगतान करने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन