कल खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज
Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 26 मार्च गुरूवार को सम्राट अशोक जयंती को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहे.
विज्ञापन
मुंगेर . एमयू मुख्यालय व उसके सभी कॉलेजों में दो दिनों का अवकाश हो चुका है. वही अब 28 मार्च शनिवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 26 मार्च गुरूवार को सम्राट अशोक जयंती को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहे. जबकि 27 मार्च शुक्रवार को रामनवमी पर्व को लेकर अवकाश रहेगा. जिसके बाद 28 मार्च को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे.
—————————–कल नामांकन का अंतिम मौका
मुंगेर – एमयू द्वारा अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 तथा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन के लिये 28 मार्च शनिवार को एक दिन के लिये पोर्टल खोला जायेगा. इस दौरान वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाये थे. वैसे विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये नामांकन ले सकते हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










