मोस्ट वांडेट नक्सली कैला कोड़ा गिरफ्तार

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 02 Jun 2025 12:27 AM

विज्ञापन

मोस्ट वांडेट नक्सली कैला कोड़ा गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर

एसटीएफ और लड़ैयाटांड पुलिस ने रविवार को लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के पैसरा गांव में छापेमारी कर मुंगेर व लखीसराय जिले के थानों में दर्ज दर्जनों मामलों के वांछित आरोपी कैला कोड़ा को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि विभिन्न कांडों में फरार चल रहे नक्सली कैला कोड़ा का उसके घर लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के पैसरा गांव में होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ जमालपुर एवं लड़ैयाटांड थानाध्यक्ष के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा पैसरा गांव में छापेमारी की गयी. एसपी ने बताया कि पुलिस नक्सली कैला कोड़ा से पूछताछ कर रही है. साथ ही उसके विरूद्ध अन्य थानों में दर्ज मामलों की जानकारी ले रही है.

कैला कोड़ा के विरूद्ध दर्ज हैं दर्जनों मामले

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वांछित नक्सली कैला कोड़ा पर मुंगेर व लखीसराय जिले के थानों में कई मामले दर्ज हैं. लड़ैयाटांड थाने में 20 सिंतबर 2021 को आर्म्स एक्ट एवं यूपीए एक्ट के मामले दर्ज हैं. पीरी बाजार थाने में एक सिंतबर 2021 को आर्म्स व यूपीए एक्ट में तथा कजरा थाना में 26 अगस्त 2021 को यूपीए एक्ट के तहत कांड दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन