विधायक ने दुर्गा मंदिर में माता का लिया आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं से किया संवाद
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 28 Mar 2026 7:33 PM
जमालपुर के विधायक नचिकेता मंडल ने शुक्रवार की रात धरहरा प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया और जदयू कार्यकर्ताओं से संवाद किया.
धरहरा. जमालपुर के विधायक नचिकेता मंडल ने शुक्रवार की रात धरहरा प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया और जदयू कार्यकर्ताओं से संवाद किया. वे अमारी, सरधापुर, औड़ाबगीचा, मनकोटिया, सराधी तथा दशरथी सहित कई पंचायतों का भ्रमण किया. उनके साथ जदयू के जिलाध्यक्ष सौरभ निधि भी मौजूद थे. दोनों नेताओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. स्थानीय लोगों ने सड़क, पेयजल, जलनिकासी जैसी बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. विधायक नचिकेता मंडल ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि धरहरा प्रखंड के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है. इस मौके पर जदयू प्रदेश नेत्री बबीता राय मंडल, मनोज पासवान, संजय सिंह, आशुतोष सिंह, परमानंद मांझी, शंभु सिंह चंदेल, लक्ष्मी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










