तौफिर दियारा में मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन, एक निर्मित व दो अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद, एक गिरफ्तार

Published by :BIRENDRA KUMAR SING
Published at :20 Apr 2026 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
तौफिर दियारा में मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन, एक निर्मित व दो अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद, एक गिरफ्तार

एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि इसे लेकर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

मुंगेर एसटीएफ एवं मुफस्सिल थाना पुलिस ने तौफिर दियारा में रविवार की शाम हीरा राही बहियार में छापेमारी कर मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया. पुलिस ने मौके पर से जहां एक निर्मित व दो अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद किया. वहीं हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये. जबकि एक व्यक्ति को मौके पर से गिरफ्तार किया गया. जबकि एक व्यक्ति वहां से भागने में सफल निकला. बताया गया कि एसटीएफ एवं मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि तौफिर दियारा के हीरा राही बहियार में झोपड़ी में बड़े पैमाने पर हथियार का निर्माण हो रहा है. इसी सूचना पर हीरा बहियार में छापेमारी की गयी. पुलिस ने मौके पर से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बिंद टोली निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया. लेकिन एक व्यक्ति भाग निकला. पुलिस ने वहां एक तीन बेस मशीन, एक निर्मित एवं दो अर्धनिर्मित पिस्टल, तीन निर्मित मैगजीन, पांच अर्धनिर्मित मैगजीन, छह जिंदा कारतूस, दो कारतूस, एक ड्रील मशीन सहित हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया. एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि इसे लेकर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार व्यक्ति को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जबकि फरार एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन