छात्र संघ चुनाव को लेकर डीएसडब्ल्यू को सौंपा ज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय के आरएस कॉलेज, तारापुर व हरि सिंह कॉलेज, हवेली खड़गपुर की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं और पिछले 7 वर्षों से लंबित छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर मंगलवार को छात्र राजद के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन सौंपा.
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के आरएस कॉलेज, तारापुर व हरि सिंह कॉलेज, हवेली खड़गपुर की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं और पिछले 7 वर्षों से लंबित छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर मंगलवार को छात्र राजद के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में आरएस कॉलेज, तारापुर के अध्यक्ष अंकित कुमार व हरि सिंह कॉलेज, हवेली खड़गपुर के अध्यक्ष राजू कुमार थे. प्रतिनिधिमंडल ने डीएसडब्ल्यू को कॉलेजों में व्याप्त बुनियादी सुविधाओं के अभाव और छात्रों को हो रही परेशानियों से विस्तार से अवगत कराया. छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लंबे समय से छात्र संघ चुनाव को टालना लोकतंत्र की हत्या जैसी है. छात्र हितों की आवाज उठाने के लिए कैंपस में छात्र प्रतिनिधियों का होना अनिवार्य है. पिछले 7 वर्षों से चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों के मुद्दों पर प्रभावी सुनवाई नहीं हो पा रही है. छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्रवण कुमार, सुमित राज, आनंद कुमार ने कहा कि यदि जल्द ही छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गयी और कॉलेजों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो छात्र उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. इसकी सभी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी. प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और शीघ्र ही चुनाव प्रक्रिया शुरू करें, ताकि छात्रों को उनका अधिकार मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




