डायलिसिस सेंटर के पीछे मेडिकल कचरे में लगायी आग, धुएं से मरीज परेशान

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
डायलिसिस सेंटर के पीछे मेडिकल कचरे में लगायी आग, धुएं से मरीज परेशान

सदर अस्पताल में चिकित्सक और कर्मियों की कमी के कारण वैसे ही मरीजों के लिये इलाज कराना बड़ी मुसीबत है.

विज्ञापन

सदर अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

मुंगेर. सदर अस्पताल में चिकित्सक और कर्मियों की कमी के कारण वैसे ही मरीजों के लिये इलाज कराना बड़ी मुसीबत है. इसपर भी रविवार को सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर के पीछे मेडिकल कचरों को जला देने के कारण उसके धुएं ने मरीजों के लिये परेशानी को और अधिक बढ़ा दिया, जबकि इस प्रकार से मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ खुद अस्पताल प्रबंधन के कार्य प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है.

वैसे तो सदर अस्पताल में प्रतिदिन होने वाले मेडिकल कचरों का उठाव भागलपुर की सिनरजी एजेंसी द्वारा किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल में मेडिकल कचरों का निस्तारण सही से नहीं हो पा रहा. हाल यह है कि बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम होने के बावजूद डायलिसिस सेंटर और ब्लड बैंक के पीछे आये दिन मेडिकल कचरा फेंका रहता है. रविवार को डायलिसिस सेंटर के पीछे बने किला खाई में फेंके गये मेडिकल कचरे में किसी ने आग लगा दी. मेडिकल कचरे में आग लगाने के कुछ देर बाद ही डायलिसिस सेंटर और ब्लड बैंक के बाहर धुएं का कोहरा बन गया. इससे वहां आये मरीज काफी परेशान रहे.

मेडिकल कचरे में आग लगने व उसके धुएं से मरीजों के स्वास्थ्य पर बुरा असर

बता दें कि सदर अस्पताल के पुराने एमसीएच ओटी के ऊपरी तल पर ही डायलिसिस सेंटर का संचालन होता है. जहां कई गंभीर मरीज अपना डायलिसिस कराने पहुंचते है. वही इसके बगल में ही ब्लड बैंक का संचालन होता है. जहां प्रतिदिन दर्जनों लोग रक्तदान करने पहुंचते हैं. ऐसे में मेडिकल कचरे में आग लगने और उसके धुंए से मरीजों के स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान को साफ समझा जा सकता है. जबकि इस प्रकार की लापरवाही खुद अस्पताल प्रबंधन के कार्य प्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है.

कहते हैं सिविल सर्जन

मामले की जानकारी मिली है. अस्पताल प्रबंधक से जानकारी ली गयी है. अस्पताल के पीछे कचरे में किसी मजदूर द्वारा आग लगा दी गयी थी. सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद मामले की पूर्ण जानकारी लेकर संबंधित पर कार्रवाई की जायेगी.

डॉ राजू, सिविल सर्जन

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन