एमडी मेडिसीन व आर्थो सर्जन ने दिया योगदान

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
एमडी मेडिसीन व आर्थो सर्जन ने दिया योगदान

सालों से आर्थो सर्जन सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी झेल रहे मुंगेर सदर अस्पताल को राज्य स्वास्थ्य समिति से तीन विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं.

विज्ञापन

मुंगेर. सालों से आर्थो सर्जन सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी झेल रहे मुंगेर सदर अस्पताल को राज्य स्वास्थ्य समिति से तीन विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं. इसमें एमडी मेडिसीन विशेषज्ञ व आर्थो सर्जन ने योगदान दे दिया है. प्रभारी सीएस डाॅ ध्रुव कुमार साह ने बताया कि जिले को तीन विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं. जिसमें एमडी मेडिसीन डाॅ रजनीश कुमार तथा आर्थोपेडिक सर्जन डॉ विशाल कुमार शर्मा ने योगदान कर लिया है. हालांकि, जेनेरल सर्जन द्वारा अबतक योगदान नहीं दिया गया है. योगदान दे चुके चिकित्सकों से रोस्टर बनाकर ड्यूटी लेने का निर्देश अस्पताल उपाधीक्षक को दिया गया है. सीएस ने बताया कि नये विशेषज्ञ चिकित्सकों से मरीजों को काफी फायदा होगा. सदर अस्पताल में आर्थोपेडिक सर्जन आ जाने के बाद हड्डी के मरीजों का ऑपरेशन अब सदर अस्पताल में हो पायेगा, जबकि सर्जन चिकित्सक के योगदान करने के बाद आर्थो के साथ सामान्य ऑपरेशन की सुविधा भी लोगों को सदर अस्पताल में ही मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन