प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्त्राव से 22 वर्षीय प्रसूता की मौत

प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्त्राव से 22 वर्षीय प्रसूता की मौत
मुंगेर. हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में प्रसव के पश्चात अत्यधिक रक्तस्त्राव के कारण 22 वर्षीय प्रसूता करिश्मा कुमारी की तबियत अचानक बिगड़ गई. जिसे खड़गपुर से सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया. लेकिन एम्बुलेंस से जब करिश्मा कुमारी सदर अस्पताल पहुंची तो उसकी स्थिति गंभीर थी और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. प्रसव वार्ड में महिला चिकित्सक डा. गुलनाज द्वारा महिला की जांच की गई. उन्होंने बताया कि वह सीवियर एनीमिक थी और इसका हीमोग्लोबिन मात्र 6 ग्राम था. आनन फानन में चिकित्सक के अनुरोध पर महिला को ब्लड बैंक से एक यूनिट ब्लड भी उपलब्ध करा दिया गया. लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. प्रसव वार्ड की चिकित्सक के अनुसार 22 वर्षीय करिश्मा कुमारी का पहला प्रसव था. खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में प्रसव होने के बाद अत्यधिक रक्तस्त्राव के कारण वह सीवियर एनीमिक हो गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




