पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की जमकर पिटाई, रेफर

खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के पुरानी चौक स्थित शिशु मंदिर गली में रविवार को पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई.
हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के पुरानी चौक स्थित शिशु मंदिर गली में रविवार को पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इस मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार नगर के विषहरी स्थान निवासी राजेश मंडल बाजार से सब्जी लेकर अपना घर जा रहा था. तभी पुरानी चौक के समीप पहले से घात लगाकर बैठे 15 से 20 लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और वह गंभीर रूप से हो घायल गया. आनन-फानन में घायल राजेश मंडल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु मुंगेर रेफर कर दिया. इधर पीड़ित के परिजनों द्वारा घटना की सूचना खड़गपुर थाना पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मो. ताजिम
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










