शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, यात्री वाहनों के लिए नया रूट निर्धारण
Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 28 Jan 2026 6:27 PM
व्यवस्था मुंगेर शहर की सड़कों पर गुरुवार से प्रभावी हो जायेगा.
– परिवहन विभाग, स्टैंड संवेदक और चालकों की बैठक में लिया गया यह निर्णय
– आज से शहर में नयी व्यवस्था के तहत होगा यात्री वाहनों का परिचालनमुंगेर
शहर में बढ़ते ट्रैफिक, भीड़-भाड़ और जाम को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक स्तर हुए बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया है. यात्री वाहनों के प्रवेश व निकासी के लिए जहां नये रूट का निर्धारण किया गया. वहीं ट्रैफिक पुलिस को इसके अनुरूप परिचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है. यह व्यवस्था मुंगेर शहर की सड़कों पर गुरुवार से प्रभावी हो जायेगा.परिवहन कार्यालय में जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलवेला की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जिसमें स्टैंड संवेदक, यात्री वाहन चालकों ने भाग लिया. बैठक में कहा गया कि यात्री वाहनों के अव्यवस्थित परिचालन और चौक-चौराहों और सड़कों पर वाहन रोक कर यात्री बैठाने के कारण शहर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है. क्योंकि इस परिस्थिति में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है और पैदल राहगीर को भी परेशानी उठानी पड़ती है. घंटों विचार-विमर्श के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया. जिसमें यात्री वाहनों के शहर में प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग मार्ग का निर्धारण किया गया. ताकि जाम की समस्या से शहर को निजात मिले और सुगम यातायात का लाभ जनता को मिल सके. बैठक में एमवीआई मो जमीर आलम, एनआईसी प्रशांत कुमार, यातायात थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार, स्टैंड प्रतिनिधि निक्कु यादव सहित दर्जनों मैजिक, ई-रिक्शा, ऑटो चालक मौजूद थे.
ट्रैफिक व्यवस्था में किये गये बदलाव का असर
– मुंगेर से जमालपुर जाने के लिए ऑटो, टोटो व यात्री वाहनों को स्टैंड से भगत सिंह चौक, कस्तूरबा वाटर वर्क्स, कौड़ा मैदान, अंबे चौक, कोर्णाक मोड़ होते हुए जायेंगी.
– जमालपुर से मुंगेर आने वाले वाहन कोर्णाक मोड़ से सीधे शाहजुबेर रोड होते हुए रिफ्यूजी कॉलोनी, नीलम चौक, शीतला स्थान, कोतवाली थाना, श्रीकृष्ण सेवा सदन मोड़ होते हुए स्टैंड पहुंचेगी.– लखीसराय की ओर जाने के लिए यात्री वाहनों को भगत सिंह चौक, बेलन बाजार, लल्लूपोखर चौराहा होते हुए पटना रोड का इस्तेमाल करना होगा.
– लखीसराय से आने के लिए लल्लूपोखर चौराहा, सोझी घाट, भगत सिंह चौक होते वाहन हुए स्टैंड पहुंचेगी– खगड़िया जाने के लिए अस्पताल रोड, लालदरवाजा, गीताबाबू रोड होते हुए एनएच-333बी पर चढ़ कर पुल के रास्ते जाने होगा. जबकि उधर से आने वाले यात्री वाहन काला पत्थर के समीप एनएच-333बी से उतर कर शहर में प्रवेश करेंगी
B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










