साइबर फ्रॉड : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति ने गंवाया 11.68 लाख
Author Birendra kumar sing
Updated:
विज्ञापन

साइबर फ्रॉड का खिस्सा-कहानी लगातार अखबारों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बावजूद कम समय में अधिक पैसों की चाहत में लोग जिंदगी भर की कमाई को दांव पर लगा रहे है.
विज्ञापन
मुंगेर. साइबर फ्रॉड का खिस्सा-कहानी लगातार अखबारों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बावजूद कम समय में अधिक पैसों की चाहत में लोग जिंदगी भर की कमाई को दांव पर लगा रहे है. संग्रामपुर प्रखंड के एक व्यक्ति के साथ ऐसा ही कुछ हुआ, जिसने साइबर फ्रॉड के बुने जाल में फंस कर 11.68 लाख रुपये गंवा दिया. जमा पूंजी लूट जाने के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है.
बताया जाता है कि संग्रामपुर प्रखंड के भलुआ गांव निवासी समीर कुमार ने साइबर थाना में दिये आवेदन में कहा है कि जब वह फेसबुक चला रहा था तो उसी पर शेयर मार्केट से संबंधित एक मैसेज दिखा. इसके लिंक को उसने टच कर दिया. इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया. इसमें बहुत से लोग जुड़े हुए थे. जो अपने-अपने प्रॉफिट का स्क्रीन शॉट डाल रखा था. इसके बाद उसने भी कई फेज में शेयर बाजार कंपनी रूद्रा में 7 लाख 52 हजार 952 रुपये और फेयर्स में 4 लाख 16 हजार 500 रुपये इन्वेस्ट किया. कुछ दिन बाद उसके नाम पर भी प्रॉफिट दिखाया गया, लेकिन जब निकालना चाहा तो दोनों कंपनी वाले ने उससे टैक्स और ब्रोकर फीस के नाम पर फिर पैसे का डिमांड किया. तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड किया गया है.कहते हैं डीएसपी
डीएसपी सह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि कम समय में अधिक रुपये प्राप्त करने की चाहत में लोग साइबर अपराधियों के बुने जाल में फंस कर फर्जी शेयर मार्केट कंपनी में पैसा इन्वेस्टमेंट कर दे रहे है. हाल के दिनों में ऐसे कई मामले साइबर थाने में आया है. इसमें एक संग्रामपुर का व्यक्ति भी है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










