रिजल्ट प्रकाशन का लंबा इंतजार विद्यार्थियों की बढ़ा रही मुसीबत

Updated at : 04 Apr 2026 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
रिजल्ट प्रकाशन का लंबा इंतजार विद्यार्थियों की बढ़ा रही मुसीबत

मुंगेर विश्वविद्यालय में रिजल्ट के लिये लंबा इंतजार अब विद्यार्थियों के लिये मुश्किलें बढ़ा रहा है. हाल यह है कि रिजल्ट के लंबे इंतजार के कारण जहां विद्यार्थियों के लिये सत्र के विलंब होने की समस्या होती है.

विज्ञापन

दो माह पूर्व हुए स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा में एमआइएल हिंदी की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन अबतक बांकी

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में रिजल्ट के लिये लंबा इंतजार अब विद्यार्थियों के लिये मुश्किलें बढ़ा रहा है. हाल यह है कि रिजल्ट के लंबे इंतजार के कारण जहां विद्यार्थियों के लिये सत्र के विलंब होने की समस्या होती है. वहीं कई विद्यार्थी तो बीच में ही ड्रॉप आउट हो जा रहे हैं. यही हाल अब सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 के विद्यार्थियों का है, जिनकी परीक्षा वैसे तो जनवरी माह में हुई थी, लेकिन दो माह बाद भी इस सत्र के एमआइएल हिंदी विषय के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन नहीं हो पाया है. इस कारण अब रिजल्ट के लिये भी विद्यार्थियों को अभी और इंतजार करना होगा.

बता दें कि एमयू द्वारा 17 से 31 जनवरी तक सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा ली गयी. इसके अब दो माह बीत चुके हैं, लेकिन अबतक उक्त सत्र का रिजल्ट जारी नहीं हो पाया है. हद तो यह है कि अबतक इस सत्र में एमआइएल के हिंदी विषय के लगभग 10 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो पाया है. हालांकि, अब विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आनन-फानन में संबद्ध कॉलेजों के साथ अंगीभूत कॉलेजों के हिंदी विषय के दर्जनों शिक्षकों को उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है.

कहते हैं परीक्षा नियंत्रक

परीक्षा नियंत्रक प्रो दशरथ प्रजापति ने बताया कि हिंदी विषय में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है. इस कारण विलंब हुआ है. उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन तेजी से किया जा रहा है.

————————–

पहले भी रिजल्ट में देरी झेल चुके हैं कई सत्र के विद्यार्थी

ऐसा नहीं है कि रिजल्ट में देरी का एमयू में कोई नयी बात हो, क्योंकि पूर्व के कई सत्र के विद्यार्थी भी रिजल्ट प्रकाश में लंबा इंतजार का दंश झेल चुके हैं. बता दें कि सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 रिजल्ट के लिये भी विद्यार्थियों को करीब 5 माह का लंबा इंतजार करना पड़ा था, जबकि सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट के लिये लगभग 4 माह का लंबा इंतजार करना पड़ा था. हालांकि, विश्वविद्यालय की गलती के कारण दोनों सत्र अब अनियमित हो चुके है. जबकि दो माह बाद भी रिजल्ट प्रकाश नहीं होने से सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 के विद्यार्थियों को भी अपने सत्र विलंब होने का डर सताने लगा है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन