घर के आगे खड़ी लोजपा (आर) नेता की स्कॉर्पियो चोरी

Updated:
विज्ञापन
घर के आगे खड़ी लोजपा (आर) नेता की स्कॉर्पियो चोरी

शहर के माधोपुर निवासी लोजपा (आर) अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी शनिवार की रात चोरों ने चोरी कर ली.

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना, जांच कर रही पुलिस

मुंगेर. शहर के माधोपुर निवासी लोजपा (आर) अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी शनिवार की रात चोरों ने चोरी कर ली. चोरों की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है. घटना के बाद उस क्षेत्र में घरों के आगे सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने वालों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया है.

बताया जाता है कि लोजपा नेता ने दो माह पूर्व ही स्कॉर्पियो वाहन खरीदा था. जो उसके भगीना तरुण कुमार की पत्नी प्रिया कुमारी के नाम पर थी. जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच15एपी-2555 है. अन्य दिनों की तरह शनिवार की रात स्कॉर्पियो वाहन को घर के पास ही खड़ी कर सभी लोग सो गये. रविवार की सुबह घर वालों की नींद खुली तो देखा वाहन उक्त स्थान पर नहीं है. घर वालों को समझते देर नहीं लगी कि वाहन चोरों ने चोरी कर लिया है. इसको लेकर वाहन ऑनर प्रिया कुमारी ने वासुदेवपुर थाने में लिखित शिकायत की है. जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

सीसीटीवी में चोर की करतूत कैद

जब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला गया तो उसमें चोर की करतूत कैद थी. फुटेज के अनुसार घटना रात करीब 11 बजकर 33 मिनट की है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर बिना किसी डर के बेहद शातिर तरीके से गाड़ी लेकर निकल जाता है, लेकिन इलाके में किसी को भनक तक नहीं लगती. हालांकि फुटेज में चोर का चेहरा नहीं दिखायी दे रहा है. सिर्फ चोर वाहन को आइटीसी की तरफ तेज रफ्तार से ले जा रहा था, वह दिखायी दे रहा है. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन