स्नातक सेमेस्टर-2 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

Updated at : 25 Jul 2024 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन को लेकर आज से दोबारा मौका.

विज्ञापन

– स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन को लेकर आज से दोबारा मौका.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 जुलाई से आरंभ की गयी है. जिसमें विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा 26 जुलाई तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को 26 से 27 जुलाई के बीच दोबारा नामांकन मौका दिया जा रहा है. जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा सूचना भी जारी कर दी गई है.

परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थी को 24 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. जबकि 25 से 26 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. उन्होंने बताया कि विलंब शुल्क के विद्यार्थियों को 700 रुपये का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करना होगा. जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. परीक्षा नियंत्रक ने बताया की उक्त सत्र में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों के लिए दोबारा नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गई है. जिसके लिए परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर तिथि विस्तारित की जाएगी. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 27,923 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 24,767, विज्ञान संकाय में 2,861 तथा वाणिज्य संकाय में 295 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

आज व कल स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन का अंतिम मौका

मुंगेर . एमयू द्वारा अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को दोबारा नामांकन के लिए मौका दिया गया है. जिसमें नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को 26 से 27 जुलाई के बीच नामांकन का मौका दिया जा रहा है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया की उक्त सत्र में पूर्व में नामांकन से वंचित विद्यार्थी 26 से 27 जुलाई के बीच अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन के बाद नामांकन ले सकते हैं. वहीं सभी वर्ग की छात्राओं और एसटी/एससी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शून्य भुगतान पर क्लिक कर रसीद डाउनलोड करना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन