बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल तक

Updated at : 06 Jun 2024 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 8 जून तक का समय दिया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने 32 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 सहित सत्र 2021-24 व सत्र 2020-23 और सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 व सत्र 2021-24 बैकलॉग विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 28 मई से भराया जा रहा है. जिसमें विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 8 जून तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्रों के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 28 मई से 8 जून के बीच भराया जा रहा है. जबकि 9 से 11 जून के बीच उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 500 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 600 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर स्नातक पार्ट-2 में अबतक कुल 14,117 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 12,545, विज्ञान संकाय में 1,439 तथा वाणिज्य संकाय में 133 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि स्नातक पार्ट-1 में अबतक कुल 1,477 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 1,272, विज्ञान संकाय में 199 तथा वाणिज्य संकाय में 6 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉम भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन