ePaper

पीजी सेमेस्टर-1 के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर

Updated at : 23 Oct 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर

सत्र में नामांकन को लेकर अबतक कुल 2,490 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

विज्ञापन

मुंगेर – एमयू ने अपने 20 पीजी विभाग व 7 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्तूबर से आरंभ की है. जिसमें नामांकन को लेकर विद्यार्थियों को 28 अक्तूबर तक आवेदन करने का समय दिया गया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 16 से 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है. इसमें स्नातक पार्ट-3 में उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. जिसके लिये इच्छुक विद्यार्थियों को 700 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. इधर उक्त सत्र में नामांकन को लेकर अबतक कुल 2,490 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें कला संकाय में 1,995, विज्ञान संकाय में 398 तथा वाणिज्य संकाय के लिये अबतक मात्र 74 विद्यार्थी ने आवेदन किया है.

———————————

29 अक्तूबर से पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन का मौका

मुंगेर – एमयू ने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण सहित सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण विद्यार्थी के लिये सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया 16 अक्तूबर से आंरभ की थी. वहीं अब छठ पूजा अवकाश के बाद विद्यार्थियों को 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापन के बाद नामांकन का मौका दिया जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 332 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 251, विज्ञान संकाय में 63 तथा वाणिज्य संकाय में 18 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन कराया है.

————————————

29 अक्तूबर से दोबारा आरंभ होगा रजिस्ट्रेशन

मुंगेर – एमयू अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन ले चुके वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारण रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थियों के लिये 16 अक्तूबर से दोबारा रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया था. वहीं अब छठ पूजा अवकाश के बाद दोबारा 29 अक्तूबर से 1 नवंबर के बीच विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 37,297 विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 31,650, विज्ञान संकाय में 5,268 तथा वाणिज्य संकाय में 379 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन