सीईटी बीएड के लिये काउंसेलिंग की अंतिम तिथि आज

मुंगेर विश्वविद्यालय में पांच बीएड कॉलेजों के लिये चयनित सीईटी बीएड के 127 अभ्यार्थियों की काउंसेलिंग 25 सितंबर से चल रही है.
एमयू के पांच बीएड कॉलेजों के लिये चयनित 127 अभ्यार्थियों में अबतक 43 ने कराया काउंसेलिंग, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में पांच बीएड कॉलेजों के लिये चयनित सीईटी बीएड के 127 अभ्यार्थियों की काउंसेलिंग 25 सितंबर से चल रही है. इसकी काउंसेलिंग सोमवार तक होगी. वहीं अबतक एमयू के पांच बीएड कॉलेजों के लिये कुल 43 अभ्यार्थियों ने काउंसेलिंग कराया है. परीक्षा नियंत्रक सह मुंगेर के सीईटी बीएड नोडल प्रो. अमर कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के पांच बीएड कॉलेजों के लिये चयनित 127 अभ्यार्थियों की काउंसेलिंग 25 सितंबर से की जा रही है. इसके लिये पूर्व में 28 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया था. वहीं अब काउंसेलिंग की तिथि को 30 सितंबर तक के लिये विस्तारित कर दिया गया है. जिसे लेकर सोमवार तक एमयू मुख्यालय के मीडिया कक्ष में अभ्यार्थियों की काउंसेलिंग प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी. उन्होंने बताया कि अबतक एमयू के पांच बीएड कॉलेज रहमानी बीएड कॉलेज, मुंगेर, महात्मा गांधी बीएड कॉलेज, लखीसराय, साईं टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, ओनमा, शेखपुरा, बीएड टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, खगड़िया तथा जमुई बीएड कॉलेज, कटौना जमुई के लिये कुल 43 विद्यार्थियों ने काउंसेलिंग कराया है. इसमें 25 सितंबर को 3, 26 सितंबर को 10, 27 सितंबर को 10 तथा 28 सितंबर को 20 अभ्यार्थियों ने काउंसेलिंग कराया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




