ePaper

बीएड पार्ट-1 व 2 में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि समाप्त

Updated at : 19 Apr 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
बीएड पार्ट-1 व 2 में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि समाप्त

अंतिम तिथि तक बीएड पार्ट-1 में कुल 498 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा.

विज्ञापन

मुंगेर – एमयू ने अपने पांच बीएड कॉलेजों में नामांकित सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-2 के विद्यार्थियों के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 11 अप्रैल से आरंभ की. जिसमें बीएड पार्ट-1 व 2 के विद्यार्थियों को 19 अप्रैल तक 500 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी. वहीं अंतिम तिथि तक बीएड पार्ट-1 में कुल 498 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. जबकि बीएड पार्ट-2 में 496 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा.

———————————————–

22 अप्रैल तक स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन

मुंगेर – एमयू अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से आरंभ की है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 11 से 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है. वहीं नामांकन व रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 18,035 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है. जिसमें कला संकाय में 15,228, विज्ञान संकाय में 2,616 तथा वाणिज्य संकाय में 191 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है.

—————————————————–

30 अप्रैल तक राशि वापस लेने को लेकर करें आवेदन

मुंगेर – एमयू ने अपने पीएचडी में नामांकन के समय अधिक आवेदन शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त राशि वापस करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. जिसके तहत विश्वविद्यालय ने 30 अप्रैल तक अधिक आवेदन शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थियों से राशि वापस लेने को लेकर आवेदन मांगा है. डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पैट-2023 में आवेदन प्रक्रिया के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा पहले सामान्य कोटि के लिये 3 हजार तथा आरक्षण कोटि के लिये 2,500 रूपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया था. जिसे बाद में घटाकर सामान्य कोटि के लिये 1,500 तथा आरक्षण कोटि के लिये 1,300 रूपये किया गया. जिसे लेकर वैसे विद्यार्थी, जिनके द्वारा आवेदन के समय अधिक राशि जमा की गयी है. वैसे विद्यार्थी अतिरिक्त राशि वापस लेने के लिये 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपना एप्लीकेशन नंबर के साथ बैंक पासबुक की छाया प्रति तथा पेमेंट स्लिप डीएसडब्लूय कार्यालय में जमा करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन