स्नातक पार्ट-2 व बैकलॉग के लिये परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि आज

Updated at : 23 Aug 2024 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

एमयू द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के नियमित, सत्र 2021-24, सत्र 2020-23 बैकलॉग सहित सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 तथा सत्र 2021-24, सत्र 2020-23 बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म शुक्रवार से भराया जा रहा है.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के नियमित, सत्र 2021-24, सत्र 2020-23 बैकलॉग सहित सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 तथा सत्र 2021-24, सत्र 2020-23 बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म शुक्रवार से भराया जा रहा है. जिसमें उक्त सत्र के नियमित व बैकलॉग विद्यार्थियों को 24 अगस्त तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि 24 अगस्त तक उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गये थे, वैसे विद्यार्थी, इन दो दिनों में 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जिसके लिये विद्यार्थियों को कुल 600 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करना होगा. वहीं इसके बाद परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को विस्तारित नहीं किया जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक पूर्व में परीक्षा फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को मिलाकर कुल 27,256 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें कला संकाय में 24,238, विज्ञान संकाय में 2,673 तथा वाणिज्य संकाय में 345 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

पीजी सेमेस्टर-1 में आये कुल 5,671 आवेदन

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये आवेदन करने को लेकर 22 अगस्त तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो चुकी है. इधर उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 5,671 विद्यार्थियों ने आवेदन किया. जिसमें कला संकाय में 4,615, विज्ञान संकाय में 872 तथा वाणिज्य संकाय में 184 विद्यार्थियों ने आवेदन किया. वहीं अब विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र में नामांकन के लिये पहली मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

एलएलबी सेमेस्टर-1 में अबतक 26 नामांकन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की प्रक्रिया 16 अगस्त से आरंभ की गयी है. डीएसडब्लू सह नामांकन समिति पदाधिकारी डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के पहली मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 26 अगस्त तक का समय दिया गया है. पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी उक्त अवधि में संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराते हुये नामांकन ले सकते हैं. नामांकन प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थी महाविद्यालय से संपर्क करेंगे. जबकि निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश के लिये किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जायेगा. नामांकन के समय विद्यार्थियों को 18,320 रुपये का नामांकन शुल्क जमा करना होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 26 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन