पीजी सेमेस्टर-एक में नामांकन की अंतिम तिथि आज

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-एक में नामांकन की अंतिम तिथि आज

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए जारी छठे मैरिट लिस्ट में चयनित 204 विद्यार्थियों के लिए 29 जनवरी से नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है

विज्ञापन

मुंगेर.

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए जारी छठे मैरिट लिस्ट में चयनित 204 विद्यार्थियों के लिए 29 जनवरी से नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें नामांकन के लिए 2 फरवरी तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जायेगी. जबकि नामांकन के बाद विद्यार्थी 5 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इधर उक्त सत्र में लिये जारी अबतक के छह मैरिट लिस्ट में कुल 3,960 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 3,009, विज्ञान संकाय में 820 तथा वाणिज्य संकाय में 131 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जबकि इनमें से कुल 3,892 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें कला संकाय में 2,963, विज्ञान संकाय में 803 तथा वाणिज्य संकाय में 126 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन अबतक कराया है.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन