जांच में कई एचडब्लूसी पर मिला सफाई व रजिस्टर संधारण में कमी

जिला स्वास्थ्य समिति के जिला लेखा प्रबंधक संजीव कुमार सिंह व डीपीसी सुजीत कुमार ने जिले के विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया.
मुंगेर. जिला स्वास्थ्य समिति के जिला लेखा प्रबंधक संजीव कुमार सिंह व डीपीसी सुजीत कुमार ने जिले के विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान कई स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई की कमी के साथ रजिस्टर संधारण में कमी पायी गयी. इसे लेकर संबंधित एचडब्लूसी के सीएचओ व कर्मियों को जल्द से जल्द इसमें सुधार का निर्देश दिया गया. डीपीसी ने बताया कि सीएस के निर्देश पर शुक्रवार को लोहची, गोविंदपुर, गालीमपुर, मंझगांय, कुमरसार में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया. इस दौरान सभी एचडब्लूसी पर सीएचओ और स्वास्थ्यकर्मी समय पर उपस्थित पाये गये. हालांकि, निरीक्षण के दौरान अधिकांश हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर समुचित सफाई व्यवस्था नहीं पायी गयी. साथ ही केंद्र पर निर्धारित रजिस्टर का भी संधारण नियमित रूप से नहीं किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त केंद्र पर दवा की उपलब्धता और नियमित आ रहे मरीजों को दिये जा रहे इलाज की सुविधा से संबंधित जानकारी भी ली गयी. इसमें कुछ कमियां पायी गयी. केंद्र पर जो भी कमियां पायी गयी है. उसकी जानकारी सीएस को दी गयी है. सीएस डॉ राजू ने बताया जिन एचडब्लूसी पर कमियां पायी गयी है. उसे ठीक करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही सभी सीएचओ और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया जाता है कि दोबारा कमियां पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




