कोलकाता के चीफ वर्क्स इंजीनियर ने रेल इंजन कारखाना का किया निरीक्षण

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता के चीफ वर्क्स इंजीनियर ने रेल इंजन कारखाना का किया निरीक्षण

कोलकाता के चीफ वर्क्स इंजीनियर ने रेल इंजन कारखाना का किया निरीक्षण

विज्ञापन

जमालपुर. पूर्व रेलवे मुख्यालय कोलकाता के चीफ वर्क्स इंजीनियर महेश कुमार ने मंगलवार को रेल इंजन कारखाना जमालपुर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कारखाना के अलग-अलग शॉप में चल रहे कार्यों का जायजा लिया. स्थानीय अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. प्राप्त जानकारी के अनुसार चीफ वर्क्स इंजीनियर सबसे पहले रेल कारखाना के डब्ल्यूसीएस एक और दो शॉप पहुंचे. जहां चल रहे कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली. जिसके बाद वे कैशनब बोगी शॉप में चल रही गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया. सीटीआरबी शॉप और क्रेन शॉप का निरीक्षण करने के उपरांत वे जीआईएफ शॉप पहुंचे. जहां भी गतिविधियों का जायजा लिया. बताया जाता है कि 4 व 5 सितंबर से पूर्व रेलवे कोलकाता के प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर परमानंद शर्मा दो दिवसीय दौरे पर रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण करने पहुंचेंगे. बताया गया कि उनके जमालपुर कारखाना आगमन को लेकर ही चीफ वर्क्स इंजीनियर ने मंगलवार को रेल इंजन कारखाना का जायजा लिया. मौके पर मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल के साथ उप मुख्य यांत्रिक अभियंता रैंक के अधिकारी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन