ePaper

बम लहराता चले… गीत पर झूम उठे कांवरिया, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा पूरा पंडाल

Updated at : 05 Aug 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
बम लहराता चले… गीत पर झूम उठे कांवरिया, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा पूरा पंडाल

कांवरियों ने कहा कि रोजाना शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम से कांवरियों की थकान मिटाने में ‘मरहम’ का काम करती है. गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति के बीच कांवरियां खुद भी झूमने पर मजबूर हो गये.

विज्ञापन

संग्रामपुर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला अब अपने अंतिम सप्ताह में प्रवेश कर चुका है. सावन महीने में प्रतिदिन लाखों कांवरिया सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम तक 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करते हैं. पैदल चल रहे कांवरियों की थकान मिटाने के लिए पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार की संध्या अंतिम सोमवारी पर खैरा स्थित टेंट सिटी के समीप बने पंडाल में प्रयागराज से आई दीपशिखा लहरिया डांस ग्रुप ने भगवान भोलेनाथ की स्तुति प्रस्तुत कर कांवरियों का मनमोह लिया. बम लहराता चले… हर-हर महादेव की गूंज हो… और कश्मीर की कली तू है…, भोलेनाथ की अली तू है… जैसे भक्ति गीतों पर कलाकारों ने जब नृत्य किया तो पूरा पंडाल कांवरियों तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. कार्यक्रम में उपस्थित कांवरियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की. कांवरियों ने कहा कि रोजाना शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम से कांवरियों की थकान मिटाने में ‘मरहम’ का काम करती है. गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति के बीच कांवरियां खुद भी झूमने पर मजबूर हो गये. वहीं कुमरसार धर्मशाला के समीप बने दूसरे सांस्कृतिक पंडाल में भी श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद उठाया. इस दौरान कांवरियों के बम-बम भोले के जयकारे से पूरा कांवरिया मार्ग झूम उठा. श्रावणी मेले के समापन की ओर बढ़ते ही इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कांवरियों की यात्रा को और यादगार बना दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन