न्यायाधीश के अंगरक्षक का सरकारी पिस्टल चोरी, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 17 Mar 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
न्यायाधीश के अंगरक्षक का सरकारी पिस्टल चोरी, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विशेष न्यायाधीश उत्पाद द्वितीय के अंगरक्षक मुंगेर जिला पुलिस बल के आरक्षी अमरनाथ कुमार यादव का सरकारी पिस्टल चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

विज्ञापन

मुंगेर. विशेष न्यायाधीश उत्पाद द्वितीय के अंगरक्षक मुंगेर जिला पुलिस बल के आरक्षी अमरनाथ कुमार यादव का सरकारी पिस्टल चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इसे लेकर कासिम बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. हालांकि, पुलिस अंधेरे में तीर मार रही है.

आरक्षी अमरनाथ कुमार यादव ने अपने लिखित बयान में कहा है कि वह विशेष न्यायाधीश उत्पाद द्वितीय मुंगेर के अंगरक्षक पद पर प्रतिनियुक्त है. उसके पास सरकारी पिस्टल है. वह कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर कुम्हार टोली शिवमंदिर के पास श्यामदेव राय के मकान में किराये पर रहता है. 14 मार्च को न्यायाधीश से अनुमति प्राप्त कर अपने परिवार को घर पहुंचाने गया. 15 मार्च को वापस पहुंचा. ड्यूटी जाने के लिए वर्दी पहन कर जब पिस्टल लेने के लिए बक्सा के पास गया तो देखा बक्सा का कुंडी टूटा हुआ है. जब बक्सा में पिस्टल खोजा तो पिस्टल नहीं मिला. जब अपने घर के चारों तरफ देखा तो पाया कि घर के अंदर आने वाले दूसरे दरवाजे का ताला टूटा हुआ है.

कहती हैं थानाध्यक्ष

कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि सिपाही के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चोरों की पहचान की जा रही है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन