इंटर की 11वीं मासिक परीक्षा प्रारंभ

Updated:
विज्ञापन
इंटर की 11वीं मासिक परीक्षा प्रारंभ

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से इंटर की 11वीं मासिक परीक्षा प्रारंभ हो गयी. मासिक परीक्षा में कला, विज्ञान व वाणिज्य के छात्र-छात्राएं शामिल हुए

विज्ञापन

असरगंज.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से इंटर की 11वीं मासिक परीक्षा प्रारंभ हो गयी. मासिक परीक्षा में कला, विज्ञान व वाणिज्य के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. विद्यालय प्रबंधन द्वारा परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं का सीटिंग अरेंजमेंट कर लिया है. परीक्षा दो पालियों में होगी. मौके पर रामानंद परसीराम इंटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक निरंजन मिश्रा ने बताया कि इंटरमीडिएट के 11वीं की परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी. मासिक परीक्षा बिहार बोर्ड के तर्ज पर ली जा रही है. वहीं लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ममई के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राएं कदाचार मुक्त परीक्षा दे रहे हैं.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन