आयुक्त ने थानों में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र चालू कराने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
आयुक्त ने थानों में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र चालू कराने का दिया निर्देश

प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेगूसराय के डीआइजी एवं प्रमंडल के सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक की.

विज्ञापन

मुंगेर. प्रमंडल में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेगूसराय के डीआइजी एवं प्रमंडल के सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक की. उन्होंने थानों में अधिष्ठापित बंद पड़े सीसीटीवी कैमरा को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया. मौके पर मुंगेर रेंज के डीआईजी राकेश कुमार मुख्य रूप मौजूद थे. बैठक में थानों व ओपी में अधिष्ठापित सीसीटीवी की भौतिक स्थिति, त्वरित गिरफ्तारी, वारंट कार्रवाई एवं कुर्की जब्ती का तामिला सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. सभी डीएम व एसपी ने इसे लेकर अपने-अपने जिले की अद्यतन जानकारी साझा किया. आयुक्त को बताया गया कि मुंगेर जिले के थाना व ओपी में 392 में से 353, बेगूसराय जिले के 397 में से 394, लखीसराय जिले के 292 में से 275, जमुई जिले के 255 में से 243, खगड़िया जिले के 304 में से 297 एवं शेखपुरा जिले के 231 में से 230 सीसीटीवी कैमरा चालू है. आयुक्त ने समीक्षोपरांत सभी डीएम व एसपी को निर्देश दिया कि अक्रियाशील सीसीटीवी कैमरो को जल्द से जल्द क्रियाशील कराये. गंभीर कांडों में दर्ज एवं निष्पादित कांडों की समीक्षा में (फरवरी 2026 तक ) कुल लंबित कांडों की संख्या मुंगेर में 251, बेगूसराय में 444, खगड़िया में 323, लखीसराय में 272, जमुई में 507 एवं शेखपुरा 117 है. जिस पर आयुक्त ने सभी पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि में तेजी लाया जाय. वारंट की कार्रवाई, कुर्की जब्ती का तामिला एवं अन्य सभी विषय बिंदुओं पर नियमानुसार आवश्यक करवाई सुनिश्चित कराये.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन