लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का एसपी ने दिया निर्देश

Updated at : 19 Aug 2024 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का एसपी ने दिया निर्देश

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में कांड के पर्यवेक्षण पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की और कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में कांड के पर्यवेक्षण पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की और कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद थे. एसपी ने थानावार लंबित कांडों की समीक्षा की. उन्होंने एससी-एसटी, दुष्कर्म, पॉस्को एवं साइबर क्राइम से संबंधित कांडों की समीक्षा की. लंबित कांडों की संख्या काफी कम होने पर एसपी ने नाराजगी व्यक्त किया और सभी अंचल पुलिस निरीक्षक व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लंबित कांडों में लंबित कार्रवाई को पूर्ण करते हुए कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है. इसलिए जरूरी है कि कांडों को लंबित रखने के बजाय उसे पारदर्शी तरीके से कार्रवाई करते हुए कांडों का निष्पादन करें. ताकि पीड़ित पक्ष को न्यायालय से न्याय मिल सके और पुलिस के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन